Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Tandoori Chicken Tikka Masala

Tandoori Chicken Tikka Masala

तंदूरी चिकन टिक्का मसाला 


Tandoori Chicken Tikka Masala

तंदूरी चिकन टिक्का बनाने की सामग्री : [ Ingredients For Tandoori Chicken Tikka Masala ]

बोनलेस चिकन - 500 ग्राम ( माध्यम आकार में कटा हुआ )
प्याज़ - 2 बड़े आकर में कटे हुए 
चाट मसाला - स्वादानुसार 

मेरिनेट के लिए 
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 20 ग्राम 
हरी मिर्च  का पेस्ट - 10 ग्राम 
गाढ़ा दही - 100 ग्राम 
जीरा पाउडर - 5 ग्राम 
कालीमिर्च पाउडर - 5 ग्राम 
कश्मीरी मिर्च का पेस्ट - 25 ग्राम 
कसूरी मेथी - 3 ग्राम 
कलौंजी - 5 ग्राम 
सरसो का तेल - 10 मि.ली 
नमक स्वादानुसार 

तंदूरी चिकन टिक्का बनाने की विधि : [ Method For Tandoori Chicken Tikka Masala ]

एक बाउल में मेरिनेशन की सारी सामग्री मिलाये। कटे हुए चिकन को इस मिश्रण में मेरिनेट करे। 

2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। 

मेरिनेट चिकन को ग्रील ट्रे पर सिल्वर फॉइल पर चिकन को रखे। 

उसपर तेल या मक्खन लगाकर ओवन पर ग्रिल करे। 

जब ग्रील  हो जाये तब एक नॉन स्टिक पैन में सभी चिकन के पीस डाले। 

उसके ऊपर नींबू का रस या चाट मसाला और हरा धनिया डालकर 1 मिनट के लिए धीमी आंच पर रखे। 

अब एक प्लेट में प्याज़ के लम्बे आकर में स्लाइस करके फिलाये। टमाटर को भी उसी तरह स्लाइस करे। और कसूरी मेथी या हरा धनिया डाले। और नींबू के टुकड़े से गार्निश करे। 

आप इसे हरी चटनी या पुदिनी की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment

Adbox