Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Instant Vegetables Rava Idli

 Instant Vegetables Rava Idli 

वेजिटेबल रवा इडली 

आज हम बनाने जा रहे है इन्सेन्ट वेजिटेबल इडली। जो की रवे से बनायेगे। बहुत सी महिलाओं को परेशानी होती है की बच्चे सब्जिया नहीं खाते है। बहुत कोशिश करते है खिलाने की फिर भी नहीं खाते है। तो आपके मुश्किलों को आसान करने के लिए मैंने आपके लिए झटपट बनने वाली वेजिटेबल रवा इडली की रेसिपी तैयार की है,जो बनने में आसान भी है और बच्चो के लिए हेल्दी भी है। आप इडली के अंदर कई प्रकार की सब्जियों को डाल सकते है। आप सब्जियों को छोटे-छोटे कट करके डाल सकते है,या किसके डाल सकते है, जैसे आपके बच्चो को पसंद आये।आप चाहे तो बच्चो को टिफिन में भी दे सकते है। 


 Instant Vegetables Rava Idli 
इंस्टेंट वेजिटेबल रवा इडली बनाने की सामग्री :[Ingredient for instant vegetable Rava Idli]

रवा - 1 कप 
दही - 1 /2 कप 
हरी मिर्ची - 3 (बारीक़ किया हुआ )
फूलगोभी - 1 /2 कप 
गाजर - 1 /2 कप 
मटर - 2 टेबलस्पून 
चना दाल - 2 टेबलस्पून ( थोड़ा देर पानी में भीगा हुआ )
काजू - 5 -6  ( इडली के कॉन्टिटी के हिसाब से )
जीरा - 2 टेबलस्पून
राई - 1 /2 टेबलस्पून 
तेल - 2 टेबलस्पून 
हरा धनिया - आवश्कयकतानुसार 
नमक स्वादानुसार 

इंस्टेंट वेजिटेबल रवा इडली बनाने की विधि : [Method for preparation of instant vegetable Rava Idli]

सबसे पहले एक कड़ाई में तेल डाले। और गरम होने दे। जब तेल गरम हो जाये तो जीरा और राई डाले। 

जब जीरा और राई तड़कने लगे तब  हरी मिर्च चना दाल डाले और सुनहरा होने तक भुने। 

अब उसमे फूलगोभी,गाजर,मटर डाले। और कुछ देर सुनहरा होने तक पकाये। 

अब उसमे रवा डाले और थोड़ा नमक डाल के सब सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर ले। 

जब रवा थोड़ा ठंडा हो जाये तो उसमे दही, स्वादानुसार नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करे। 

अब इडली के बर्तन को तेल लगाकर इडली  के बीच में  काजू डाले और 10 मिनट तक पकने दे। 

आपकी इंस्टेंट वेजिटेबल रवा इडली तैयार है। 

मूंगफल्ली ,चना दाल और नारियल चटनी की सामग्री : [Ingredients for groundnut, split chickpeas and coconut chutney]

मूंगफल्ली - 1 /2  कप 
चना दाल - 1 कप 
गिला नारियल - 1 कप ( आपके हिसाब से जितना आपको डालना हो )
हरी मिर्च - 5 -6 ( आपको जितना तीखा पसंद हो उस हिसाब से )
लहसुन की कालिया - 5 -6 
जीरा - 1 टीस्पून 
राई - 1 /2 टीस्पून 
करीपत्ता - 4 -5 
हरा धनिया - 2 कप 
तेल - 1 टेबलस्पून 
नमक  स्वादानुसार 

मूंगफल्ली ,चना दाल और नारियल चटनी की विधि  : [Method for preparation of groundnut, split chickpeas and coconut chutney]

सबसे पहले एक कड़ाई में तेल गरम करे। उसमे सबसे पहले मूंगफल्ली को डाले और अच्छी तरह भुने। और चम्मच की सहायता से बीच -बीच में हिलाते रहे। जब मूंगफल्ली तड़कने लगे तो उसे निकालकर अलग रख दे। 

अब उसी कड़ाई में चना दाल , हरी मिर्च और लहसुन को एक साथ सुनहरा होने तक भुने। जब सब भून जाये तो उसे निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए अलग रख दे। 

जब सब सामग्री ठंडा हो जाये तो उसे मिक्सर में डाले। ऊपर से गिला नारियल,हरा धनिया नमक और आवश्यकतानुसर पानी डालकर बारीक़ पीस ले। 

अब कड़ाई में तेल डालकर गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तो जीरा और राई डाले। फिर करीपत्ता डाले। जब सब तड़कने लगे तो पीसी हुई चटनी के ऊपर डाले। 

मूंगफल्ली ,चना दाल और नारियल की चटनी तैयार है। 

Tips -
- आप काजू की जगह बादाम का भी इस्तेमाल कर सकते है। और इडली आप जितना बनाओगे उसके हिसाब से काजू या बादाम का इस्तेमाल करे। क्युकि हमें उसे इडली के बीच में रखना है। 

-आप चना दाल की जगह उड़द दाल का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

- जब रावे में आप दही डालोगे तो आप आपके आवश्कयानुसार पानी भी डाल सकते है। ताकी रवा अच्छे से घुल जाये। 

1 comment:

  1. Heavenly soulful. Keep sharing more yummy recipes. I will soon visit your blog to read more soulful recipes. Plz visit my blog borntoguide.com I hope you will subscribe & press bell icon. Thanks.

    ReplyDelete

Adbox