Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Chinese Noodles And Veg Manchurian Recipe

Chinese Noodles And Veg Manchurian Recipe

चायनीस नूडल्स और वेज मन्चूरियन    


Chinese Noodles And Manchurian Recipe

चायनीस नूडल्स बनाने की सामग्री : [ Ingredients for preparing Chinese noodles]

चायनीस नूडल्स - 1  पैकेट 
पत्तागोभी - 1 कप ( लंबे साईस में कटा हुआ )
गाजर - 1 कप (लंबे साईस में कटा हुआ )
शिमला मिर्च - 1 कप (लंबे साईस में कटा हुआ )
अदरक - लहसुन - 2 टेबलस्पून ( बारीक़ कट किया हुआ )
हरी मिर्च - 4 -5 (बारीक़ कटा हुआ )
प्याज़ -1 ( बारीक़ कटा हुआ )
सोया सॉस - 1 टेबलस्पून 
टोमेटो सॉस - 1 टेबलस्पून
रेड चिली सॉस - 3 टेबलस्पून
विनेगर - 1 टेबलस्पून  
अजीनोमोटो नमक - 1 पिंच 
सादा नमक - स्वादानुसार 
तेल - आवश्यकतानुसार 

चायनीस नूडल्स बनाने की विधि : [Procedure for preparing Chinese noodles]

पहले नूडल्स को गरम पानी में डालकर उसमे थोड़ा ऑइल डाले। और 10 मिनट तक पकने दे। जब तक नूडल्स थोड़ा पक न जाये। 

अब  पत्तागोभी,शिमला मिर्च,गाजर को लंबे साइज में कट करके अलग रख दे। 

प्याज़ , हरी मिर्च और अदरक - लहसुन को बारीक़ कट करके अलग रख दे। 

अब कड़ाई में थोड़ा तेल डालकर गरम करे। जब तेल गरम हो जाये तो थोड़ा प्याज़ ,हरी मिर्च डाले। जब प्याज़ सुनहरा हो जाये तब अदरक-लहसुन डाले। और थोड़ा सुनहरा होने तक रखे। 

अब पत्तागोभी, शिमला मिर्च और गाजर डाले और थोड़ा पकाये। जब पक जाये तब उसमे सोया सॉस,टोमेटो सॉस, रेड चिली सॉस , अजीनोमोटो नामक और थोड़ा सादा नमक डाले और अच्छी तरह मिक्स करे। 

अब उसमे बॉईल किया हुआ नूडल्स डाले और अच्छी तरह मिक्स कर ले। और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया से गार्निश करे। 

चायनीस नूडल्स तैयार है। 

वेज मन्चुरियन बनाने की सामग्री : [Ingredients for preparing Veg Manchurian]

मैदा - 1 कप 
कॉर्न फ्लोर  - 1 कप 
पत्तागोभी - 1 कप ( बारीक़ कटा हुआ )
फूलगोभी - 1 कप ( बारीक़ कटा हुआ )
शिमला मिर्च - 1 कप ( बारीक़ कटा हुआ )
गाजर - 1 कप ( बारीक़ कटा हुआ )
कंदे की पत्ते - 1 कप ( बारीक़ कटा हुआ )
अदरक-लहसुन - 1/4 टेबलस्पून ( बारीक़ कटा हुआ )
अजीनोमोटो नमक - 1 पिंच 
सोया सॉस - 1 टेबलस्पून 
चिली सॉस - 1 टेबलस्पून 
टोमेटो सॉस - 1 टेबलस्पून 
विनेगर - 1 टेबलस्पून 
सादा नमक  स्वादानुसार 
तेल - आवश्यकनुसार 
पानी - 1 /4 कप 

वेज मन्चूरियन बनाने की विधि : [Procedure for preparing Veg Manchurian]

एक बाउल में बारीक़ किया हुआ पत्तागोभी , फूलगोभी , गाजर , शिमला मिर्च और अदरक-लहसुन डाले। 

अब उसमे मैदा ,कॉर्नफ्लोर, अजीनोमोटो नमक और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करे। 

अब उसमे थोड़ा तेल और थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर मिक्स करे। और मन्चूरियन के छोटे -छोटे गोल बनाकर अलग रख दे। 

अब एक कड़ाई में तेल डाले। जब तेल गरम हो जाये तब मन्चूरियन को ब्राउन होने तक अच्छी तरह तले। 

अब उसी कड़ाई में थोड़ा तेल डालकर उसमे प्याज़ अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डाले। थोड़ा सुनहरा होने तक रखे। 

अब उसमे सोया सॉस, टोमेटो सॉस , चिली सॉस , और अजीनोमोटो नमक डाले। और थोड़ा पकाये। 

अब उसमे तले हुए मन्चूरियन डालकर अच्छी तरह मिक्स करे। और ऊपर से कांदे के पत्ते से गार्निश करे। 

वेज मन्चूरियन तैयार है। 







No comments:

Post a Comment

Adbox