Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Curd Lassi Simple Recipe

Curd Lassi Simple Recipe

दही लस्सी 

लस्सी एक लोकप्रिय पारंपरिक दही आधारित पेय है। जो भारतीय लोगो को बेहद पसंद आती है। लस्सी में दही,पानी,मसलों और कभी कभी फलो का भी मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है। पारंपरिक लस्सी,नमकिन लस्सी,मीठी लस्सी,एक स्वादिष्ट पेय है। कभी कभी इसमें भुने हुए जीरे का भी स्वाद दिया जाता है। हालांकि मीठे लस्सी में शक्कर और फलो का इस्तेमाल किया जाता है। बांग्लादेश में नमकीन लस्सी का ज्यादा उपयोग किया जाता है। 

एक भारतीय धर्म ,धार्मिक करते समय शहद के साथ मीठे दही का उपयोग किया जाता है। लस्सी को दूध के साथ भी परोसा जाता है। गर्म के मौसम में ज्यादातर ठंडाई के रूप में इस दही लस्सी का ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। जो ज्यादा खाने के साथ लिया जाता है। थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाकर पेट में हुए गैस को कम करने के लिए उपचार के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। आमतौर पर दही और पानी मिलाकर घर पर भी उपयोग में लाया जाता है। और यह भोजन के बाद पाचन के लिए बहुत लाभदायक होता है। 


Curd Lassi Simple Recipe
दही लस्सी बनाने की सामग्री : [ Ingredients For Curd Lassi Simple Recipe ]
दही - आधा किलो 
बर्फ - 2 -3 टुकड़े 
शक्कर - 250 ग्राम 
जीरा - 1 पिंच (भुना और पाउडर किया हुआ )
केसर - 1 पिंच 
पिस्ता - 1 टीस्पून ( बारीक़ कटे हुए )
बादाम - 1 टीस्पून ( बारीक़ कटे हुए )
थोड़ी सी मलाई 
नमक स्वादानुसार 

दही लस्सी बनाने की विधि : [ Method For Curd Lassi Simple Recipe ]

सबसे पहले दही को अच्छी तरह मथ ले। ताकी दही सॉफ्ट हो जाये। 

अब शक्कर और बर्फ डालकर अच्छी तरह मिलाये। जब तक की शक्कर दही में अच्छी तरह मिक्स न हो जाये। 

अब उसके ऊपर से मलाई ,केसर , बादाम ,जीरा, पिस्ता और थोड़ा नमक डालकर गार्निश करे। 

ठंडा -ठंडा दही लस्सी का मजा ले। 

No comments:

Post a Comment

Adbox