Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Vegetables Soup For Diet Recipes

Vegetables Soup For Diet
वेजिटेबल्स सूप 

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल ने न सिर्फ रहन-सहन , बल्कि खान-पान का पेटर्न भी बदल दिया है। आज की महिलाएं किचन में हर वो विकल्प आजमाना चाहती है जो उसका समय और मेहनत बचाये और उसके परिवार की सेहत का पूरा ख्याल रखे। समय की बचत और परिवार की सेहत के लिए आपकी कुकिंग को ईज़ी और फ़ास्ट बना सकते है। अगर आपको आप वजन घटना चाहती है, लेकिन चटपटी चीजों की शौकीन होने के कारण डायटिंग नहीं कर पाती ,तो आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हेल्थी -टेस्टी वेजिटेबल्स सुप। 

आज हम आपके लिए vegetables soup for diet रेसिपी लाये है। और ठंड के मौसम में गरमागरम  सूप पीने का मजा ही अलग होता है। और ये वेजिटेबल्स सूप स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। बड़ो  और बच्चो को भी काफी पसंद आता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। 

वेजिटेबल्स सूप को पानी के साथ पकाकर नमक और काली मिर्च के स्वाद से भरा गया है। और सब्जिया भरपूर मात्रा में हमारे शरीर को विटामिन प्रदान करते है। जो एक ऑक्सीजन तत्व है। जो हमारे शरीर से सम्बंधित कई बीमारयों से राहत प्रदान करती है। तो चलिए बनाते है वेजिटेबल्स सूप। 

                                                                      



Vegetables Soup For Diet Recipes
वेजिटेबल्स सूप सामग्री : Ingredients For Vegetables Soup For Diet Recipes
पानी - 3 कप 
कॉर्नफ्लोर - 2 टेबलस्पून 
अजवायन - 1 टीस्पून 
सरसो का पाउडर - 1 टीस्पून 
सुखी लालमिर्च - 1 टीस्पून ( कुटी हुई )
बॉल्सेमिक विनेगर - 1 टेबलस्पून 
कालीमिर्च पाउडर - 1 /4  टीस्पून 
नमक स्वादानुसार 

वेजिटेबल्स के लिए 
बेबी कॉर्न ,गाजर , फूलगोभी - 3 कप ( उबले हुए )
आलू - 1 ( उबले व् चौकोर कटा हुआ )
ऑलिव आयल - 1 टेबलस्पून 
लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून 
अजमोद के पत्ते - 2 टेबलस्पून ( बारीक़ कटे हुए )
अदरक और कालीमिर्च का पेस्ट - 1 /4 टीस्पून 
नमक स्वादानुसार 

वेजिटेबल्स सूप सामग्री : Method For Vegetables Soup For Diet Recipe
सबसे पहले वेजिटेबल्स की सारी सामग्री को मिलाकर तक़रीबन एक घंटे के लिए मेरिनेट करे। 

इसके बाद ब्रोथ की सारी सामग्री मिलाकर अच्छी तरह मथ ले। 

अब मेरिनेट की हुई सब्जयों को सिंक से लगाकर चारो ओर से सेंक ले। 

एक पतीले में मथा हुआ ब्रॉथ डालकर इसे उबाले। जब मिश्रण पककर गाढ़ा हो जाये ,तो उसमे सेंकी हुई सब्जिया डाल दे। 

थोड़ी देर बाद आंच से उतारकर गरम-गरम वेजिटेबल्स सूप सर्व करे। 

2 comments:

Adbox