Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Dahi Puri chat

दही पूरी चाट 

दही पूरी चाट भारतीय लोगो की पहली पसंद में से एक है। चाहे बच्चे हो , बूढ़े हो ,या नौजवान हो, हर कोई इसे खाना पसंद करते है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चाट ना पसंद हो। और चटपटे स्वाद के कारण सभी को पसंद आता है। और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। बस फर्क इतना होता है की जहा पानीपुरी में चटपटे पानी का उपयोग होता है। इसमें पानी की जगह दही का उपयोग किया जाता है। घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। 


सामग्री :
गोलगप्पे पूरी : 10-12
मीठा दही : 1 कप 
आलू : 7-8 ( उबले और मैश किये हुए )
प्याज़ : 4-5 ( बारीक़ कटा हुआ )
चाट मसाला : 1 टीस्पून 
शेव : 4-5 टीस्पून 
सुखी बूंदी : 1 टीस्पून 
हरा धनिया : 1 कप 

हरी चटनी  बनाने के लिए :
हरी मिर्च : 4-5 
हरा धनिया : 200 ग्राम 
पुदीने की पत्ति : 50 ग्राम 
नींबू : 1
नमक स्वादानुसार 

मीठी चटनी बनाने के लिए :
इमली : 50 ग्राम ( पानी में भीगी हुई )
गुड : 50 ग्राम 
लाल मिर्च : 1 टीस्पून 
नमक स्वादानुसार 

विधि :
सबसे पहले हरी चटनी के लिए गए सभी सामग्री को मिक्सर में पीस ले। चटनी में आवश्यकतानुसार पानी डाले। और एक बाउल में रख दे। 

मीठी चटनी के लिए सबसे पहले इमली को पानी में कुछ देर के लिए भीगने के लिए रख दे। जब भीग जाये तब उसमे बाकी सामग्री मिलाकर मिक्सर में पीस ले। 

अब पूरी को एक प्लेट में ले। उसके ऊपर मैश आलू ,बारीक़ कटा हुआ  प्याज़ , और दही डाले। अब उसमे हरी और मीठी चटनी डाले। शेव , बुंदी ,चाट मसाला और हरा धनिया डालकर गार्निश करे। दही पूरी चाट तैयार है। 




No comments:

Post a Comment

Adbox