Easy,Simple and Healthy cooking recipes right from my kitchen.

Dhokla

ढोकला 

ढोकला गुजरती लोगो की पहली पसंद में से एक है। फेस्टिवल, शादी, या पार्टी में ढोकला जरूर होता है। बड़ो से लेकर बच्चो तक सभी को पसंद आता है। और ये खाने में सवदिष्ट के साथ -साथ  बनाने में भी आसान होता है। इसमें कम तेल लगता है। और कम समय में जल्दी बन जाता है। ये डिश स्टीम में ही पक जाता है। 


सामग्री :
बेसन  : 1 कप  
दही : 2 टीस्पून  
शक्कर : 1 टीस्पून 
नींबू  रस : 3 टीस्पून 
खाने का सोडा : 1 टीस्पून 
अदरक-हरीमिर्च का पेस्ट : 1 टीस्पून
हल्दी : 1 /2 टीस्पून 
पानी : 2 कप 
तेल : 1 टीस्पून 
नमक स्वादानुसार 

तड़के के लिए 
जीरा : 1/ 2  टीस्पून 
राई : 1 /2 टीस्पून  
करीपत्ता :5 -6
हींग :  चुटकीभर 
हरा धनिया : 2 कप 
हरी मिर्च : 2 -3 
तेल : 1 टीस्पून 
नमक स्वादानुसार 

विधि :
बेसन में हल्दी , नमक, नींबू का रस और दही मिलाये। और चम्मच से चलते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर ले। 

अब बेसन के घोल में अदरक -हरी मिर्च का पेस्ट और थोड़ा सोडा  डालकर अच्छी तरह मिला दे।  घोल को आधे घंटे के लिए रख दे। 

अब जिस बर्तन में ढोकला बनाना चाहते है उसमे २ कप पानी डालकर गरम होने के लिए रख दे। अब दूसरा छोटा बर्तन ले। और उसमे तेल लगा ले। 

अब तेल लगे हुए बर्तन में पूरा मिश्रण डालकर अच्छे से फैला दे। और 20 -25 मिनट तक भाप में पकने के लिए रख दे। 

ढोकला पक जाने के बाद उसे छोटे टुकड़ो में कट कर ले। 

एक पैन में तेल डाले। गरम हो जाने के बाद उसमे हींग , जीरा , राई , करीपत्ता , हरी मिर्च का तड़का लगा ले। 

अब इस तड़के को ढोकले पर डाले। और हरी धनिया डालकर सर्व करे।  






No comments:

Post a Comment

Adbox